बलात्कारी बाबा राम रहीम की खास हनीप्रीत के खिलाफ़ आज दाखिल की जायेगी चार्जशीट

पंचकूला। राम रहीम की राजदार अौर पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत के गुनाहों का चिट्ठा पंचकूला पुलिस ने तैयार कर लिया है। आज पुलिस हनीप्रीत के खिलाफ जिला अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी।

इस मामले में हनीप्रीत के अलावा डॉ. आदित्य, पवन इंसा, सुरेंद्र धीमान, दिलावर, दान सिंह, चमकौर सिंह, महेंद्र इंसा भी आरोपी हैं। इस मामले में फिलहाल डॉ. आदित्य और महेंद्र इंसा फरार चल रहे हैं। जबकि पवन इंसा अभी भी पुलिस रिमांड पर है।

इस मामले में पुलिस को सप्लीमेंटरी चालान भी पेश करना पड़ सकता है, क्योंकि डॉ. आदित्य के पास मामले में कई अहम जानकारियां हैं। जिसकी गिरफ्तारी होना अभी बाकी है।

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जो सुराग मिलेंगे, उनका जिक्र सप्लीमेंटरी चालान में किया जाएगा। पुलिस अब तक डेरे से जुड़े कुल 155 केसों में से 150 में चालान पेश कर चुकी है।

5 मामलों में 15 से 20 आरोपियों की गिरफ्तारियां बाकी हैं। पंचकूला पुलिस की 9 एसआइटी ने 155 एफआइआर पर जांच शुरू की थी। गाडिय़ों को आग लगाने के मामलों में अलग-अलग 50 से ज्यादा चालान हैं।