बहुमत से सत्ता में आने पर राम मंदिर बनाएंगे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ: मंगलवार को भाजपा ने एक बार फिर चुनावो के शुरू होने से पहले राम मंदिर के मुद्दे को उठाया है| पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की अयोध्या में “भव्य” मंदिर का निर्माण होगा अगर भाजपा सत्ता में आती है|  भाजपा प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य  संवादाताओंसे बात कर रहे थे  |

आगे बोलते हुवे उन्होंने कहा की राम मंदिर आस्था  का विषय है,  यह कोई दो महीने में नहीं बनाया जा सकता. राम मंदिर को चुनावो के बाद बनाया जायेगा. भाजपा पूरी ताकत के साथ सत्ता में आएगी,

उनका यह बयान इलाहबाद हाई कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को दिए गए आदेश के बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने सरकार से अनुसूचित जाती में सम्मिलित किये जाने वाले १७ अन्ये पिछड़े वर्गों के समूह को नए जाती प्रमाण पात्र देने पर रोक लगाई है