बिहार: झाड़- फूंक के नाम पर दो महिलाओं से दुष्कर्म करने के इल्ज़ाम में फर्जी बाबा गिरफ्तार

पटना।फर्जी बाबाओं के ढ़ोंग का लगातार पर्दा उठ रहा है। बिहार की राजधानी पटना में महिला थाना पुलिस ने पटना सिटी इलाके के दादर मंडी इलाके से एक धर्मगुरु को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और यौनशोषण के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाना प्रभारी विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये धर्मगुरु का नाम चंद्रमा राज है जिन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दोनों पीड़िता महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर गत 8 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज करके न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद आरोप सही पाये जाने पर आज चंद्रमा राज को गिरफ्तार किया गया।