बिहार: नीतीश कुमार ने किया ऐलान, पूर्णिया में खुलेगा विश्वविद्यालय

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया दौरे पर हैं। उन्होंने पूर्णिया में अधिकारियों के अलावा सीमांचल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विधान पार्षदों और सांसदों के अलावा विधायकों द्वारा उठायी गई समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में विश्वविद्यालय खोलने की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में पूर्णिया में विश्वविद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को पारित कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सीमांचल के पूर्णिया में बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज के निर्माण का आश्वासन भी दिया।