बिहार: सासाराम में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, अस्पताल में बच्ची का चल रहा है इलाज

बिहार के सासाराम में एक युवक ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रेप का शिकार हुई बच्ची को उसके परिजनों ने इलाज के लिये सासाराम के सदर अस्पताल में लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस का प्रवक्ता रणदीव सुरजेवाला ने कहा कि ब्रेकिंग- भाजपा शासन में एक और 6 साल की अबोध बच्ची से बिहार में हेवानियत। हर रोज़ हो रहा नारी पर वार, कब जागेगी मोदी सरकार?

परिजनों ने इस मामले के आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों मे काफी आक्रोश है। लोगों ने घटना के बाद विरोध में करगहर बाजार को बंद कर दिया।

आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये और अगजनी करने के बाद सड़क जाम किया। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है वो अभी तक बेहोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।