बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कांग्रेस नेताओं को बताया रावण की औलादें

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उनके मुताबिक कांग्रेस के नेता रावण की औलादें हैं। जो कभी राम राज्य की कल्पना भी नहीं कर सकते।

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आगामी 21 सितंबर को ‘राम वन गमन यात्रा’ निकालने की योजना बनाई है। जिस पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी विधायक ने आग उगला।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राम वन गमन मार्ग से कांग्रेस की यात्रा की अगुवाई करेंगे। इस दौरान नेता खुले रथ पर सवार होंगे। इस दौरान नेताओं ने साधु संतों का भी इंतजाम किया है, जो खुले रथ पर कांग्रेसी नेताओं के साथ विराजमान होंगे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ‘राम पथ गमन मार्ग’ को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। जबकि 11 साल बाद भी इस पर कोई काम नहीं शुरू हो सका।

 

दिग्विजय सिंह ने तीखा वार करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग गाय के नाम पर चंदा वसूली करते हैं। इसी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल नाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए वादा किया था कि अगर कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनती है तो 36 हजार गांवों में गौशालाएं खोली जाएंगी।