ब्रिटेन के शाही परिवार में गूंजी किलकारियाँ, मेगन मर्केल ने बेटे को दिया जन्म

लंदन : ब्रिटेन के शाही परिवार में सोमवार को एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। प्रिंस हैरी की पत्नी डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने बेटे को जन्म दिया। बच्चा और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे का जन्म लंदन के समयानुसार सुबह 5.26 बजे हुआ. बच्चे का वजन सात पांउड और तीन औंस है. इस बात की जानकारी खुद प्रिंस हैरी ने मीडिया को दी. इंस्टाग्राम पर जारी बयान के मुताबिक, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 6 मई 2019 की सुबह ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के पहले बच्चे का जन्म हुआ। प्रिंस हैरी ने कहा, ”यह एक शानदार अनुभव रहा, जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता.”मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और शाही जोड़े इस खास मौके पर साथ खड़े रहने के लिए और उत्सकुता जाहिर करने के लिए देशवासियों का आभार जताता है।’

शादी के बाद दोनों को ड्यूक व डचेज ऑफ़ ससेक्स का टाइटल दिया गया था। हालांकि, उनके बच्चे को तब तक प्रिंस नहीं कहा जा सकता है जब तक महारानी खुद उन्हें लिखित में इस टाइटल से नहीं नवाजती हैं। दोनों की शादी मई 2018 में हुई थी। प्रिंस हैरी ने कहा कि उनका बेटा बिलकुल स्वस्थ्य है। उन्होंने कहा, यह पल उनके लिए बहुत रोमांचकारी है।


मेगन 18 मार्च से मेटरनिटी लीव पर चली गई थीं जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शाही बच्चे का जन्म अप्रैल के अंत में होगा। किंग्स्टन पैलेस ने 8 नवंबर 2016 को दोनों के रिलेशनशिप की बात स्वीकार की थी। 19 मई 2018 को प्रिंस हैरी और हॉलिवुड ऐक्ट्रेस रह चुकीं मेगन मर्केल की शादी हुई थी।