ब्रूनेई के अलावा सोमालिया में भी नहीं मनेगी क्रिसमस।

ब्रूनेई में क्रिसमस मनाने पर लगी रोक के बाद अब सोमालिया सरकार ने भी क्रिसमस का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने इसके पीछे की वजह बयां करते हुए कहा है कि क्रिसमस मनाने से देश की मुस्लिम आस्थाओं को खतरा हो सकता है। धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार यह त्यौहार ‘किसी भी तरह से इस्लाम से जुड़ा हुआ नहीं है।’ सरकार ने पुलिस को ऐसे किसी भी जश्न पर नज़र रखने की हिदायत दी गई है।हालांकि पर्यटकों को अपने घरों में जश्न मनाने की छूट है, लेकिन होटल और सार्वजनिक स्थलों पर इसकी मनाही है।

आपको बता दें कि सोमालिया ने 2009 में शरिया क़ानून अपनाया था जिसके बाद यहां अब क्रिसमस नहीं मनाया जाता। फिर भी अब तक कुछ जगहों पर क्रिसमस पार्टी होती थीं। अब वो भी ख़त्म हो गई हैं।