भाजपा ऑफिस के लाइब्रेरी में रखी गई पवित्र कुरान, अमित शाह ने किया था पुस्तकालय का उद्घाटन !

उत्तराखंड भाजपा ने अपने ऑफिस के पुस्तकालय में कुरान की रखी है । जो पुरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीँ  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलेगी।

पार्टी के सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। इसमें साहित्य और धर्म से जुड़ी कई पुस्तकें रखी गईं हैं? प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सुझाव था कि यहां हर प्रकार का साहित्य रखा जाए, ताकि पार्टी कार्यकर्ता ज्ञान अर्जित कर सकें।

इस कड़ी में यहां हर धर्म के ग्रंथ भी रखे जा रहे हैं। श्रीमद्भागवत गीता, बाइबिल के साथ ही यहां कुरान का हिंदी और उर्दू संस्करण रखा गया है। सारे धर्मों को जोड़कर एक खूबसूरत हिंदुस्तान कैसा हो, ये पुस्तकालय इसकी बड़ी नजीर है।

पीएम मोदी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के एलान के बाद माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएगी। प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अल्पसंख्यकों की बड़ी तादाद है। चुनाव में इन्हें निर्णायक माना जाता है।