भाजपा कार्यकर्ताओं से पैर दबवा रहे कैबिनेट मंत्री, वीडियो हुआ वायरल

इलाहाबाद : मंगलवार को इलाहाबाद में प्रचार-प्रसार के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता कार्यकर्ताओं से अपने पैर दबवाते दिखे। घटना के दौरान किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।  36 सेकेंड की वीडियो क्लिप में वह कमरे में लेटे नजर आ रहे हैं। आसपास उनके लोगों का जमावड़ा लगा है। कुछ बैठे हुए हैं, तो कुछ खड़े दिख रहे हैं। उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में कैबिनेट मंत्री के पैर दबाते भाजपा कार्यकर्ताओं का पैर दबाने वाला इस वीडियो की टि्वटर पर खूब आलोचना हो रही है।

एक कार्यकर्ता इसी बीच उनके पैर दबा रहा होता है। अंदर से एक शख्स आता है और वह कार्यकर्ताओं को जलपाल कराता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दक्षिण इलाहाबाद से विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं से पैर दवबाने के लिए कहा था या नहीं। उधर, सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होते ही लोग यूपी भाजपा की निंदा करने लगे।

यूपी में तीन चरणों में निकाय चुनाव होने हैं। पहले चरण में 22 नवंबर, दूसरे में 26 और तीसरे में 29 नवंबर को मतदान होगा। जबकि एक दिसंबर को इसके परिणाम जारी किए जाएंगे।