भाजपा फिरका परस्त पार्टी, वहां जाने का सवाल नहीं : वजीरे आला

वजीरे आला जीतनराम मांझी ने भाजपा को फिरका परस्त पार्टी बताते हुए उसमें शामिल होने की खबरों काे खारिज कर दिया। मांझी ने जुमा को साफ किया कि वे भाजपा में शामिल होने की कतई नहीं सोच रहे। कहा-नीतीश कुमार के साथ चोली-दामन का ताल्लुक है। वे पार्टी चला रहे हैं और तंजीम को मजबूत कर रहे हैं। मैं उनकी पॉलिसियों के मुताबिक हुकूमत चला रहा हूं।

हमलोग सेकुलर ताकतों के साथ रहने वाले हैं। भाजपा लीडर डॉ. सीपी ठाकुर के बयान पर कहा कि पहले वे अपने बारे में सोचें। हमारे साथियों ने ठीक ही कहा है, कि भाजपा में उनकी क्या इज्ज़त है? वजीरे आला मानपुर वाकेय गौरक्षिणी में गोपाष्टमी तकरीब में शामिल होने के बाद सहाफ़ियों से बात कर रहे थे।

वजीरे आला ने कहा-भ्रम फैलाया जा रहा है कि मेरे और नीतीश कुमार के बीच फूट है। सच्चाई यही है कि हमारे बीच कोई फूट नहीं है। एख्तेलाफ़ात की खबरें कोरी सियासी स्टंट हैं। इसे कुछ लोग प्रोप्गेंडा बना रहे हैं। इसमें कुछ मीडिया वाले भी शामिल हैं। ऐसे लोग मुझे पढ़ा-लिखा नहीं बल्कि ‘ गंवार’ के तौर में आवाम के सामने पेश कर रहे हैं। पता नहीं क्यों हम इन्हें पच नहीं रहे। हुकूमत की कामयाबीयां इन्हें दिख नहीं रही। आखरी पायदान के लोगों तक हुकूमत की पहुंच अब बढ़ी है। आवाम में विश्वास कायम हो रहा है।