भारत आई मिस्र की 500 किलो वज़न वाली महिला, अब होगा मुंबई में इलाज

मुंबई 12 फरवरी: दुनिया की वज़नी महिलाओं में शामिल 36 वर्षीय ईमान अहमद मुंबई आई ताकि एक स्थानीय सेंटर में वजन घटाने का इलाज करास्के।

ईमान इजिप्ट एयर फ्लाइट में सफ़र करते हुए सुबह लगभग 4 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहूँची। डॉक्टरों ने कहा कि ईमान जो 25 साल से अपने घर से बाहर नहीं आई थी, वो लगभग एक महीने ऑब्जरवेशन में रहेगी और उसके बाद उसकी सर्जरी की जाएगी। दुनिया की वज़नी महिला अब शहर के सर्जन डॉ मुफ्फज़ल लकड़ावाला और उनके डॉक्टरों की टीम की देखभाल में हैं।

YouTube video

डॉक्टर्स लगभग 3 महीने से ईमान का इलाज कर रहे हैं और मिस्र से ईमान को बेड पर रखते हुए यहां स्थानांतरित करने सावधानी बरती गई है।

डॉक्टरों ने कहा कि ईमान को मुंबई लाना एक चैलेंज था लेकिन यह भी देखना पड़ा कि वो पिछले 25 साल से घर से बाहर नहीं निकल पाई थी और उस का वजन अगर घटाना हो तो उस के मकान से लाने के लिए कुछ तो करना ही था। ईमान के साथ अपर्णा गोविल भास्कर और अन्य कुछ डॉक्टर्स हैं। वो अपनी बहन शाईमह अहमद के साथ मुंबई आई हैं।