अक्सर रिटायरमेंट के बाद लोग थके महसूस करते हैं। जबकि इससे उलट मटुकनाथ सेवानिवृत्ति के बाद खूब मस्ती करना चाहते हैं। उनका इरादा अब सिर्फ लड़कियों से ही दोस्ती और प्रेम का रिश्ता रखने का है।

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे मटुकनाथ चौधरी की तब खूब चर्चा हुई जब उन्होंने अपने प्रेम जाल में तीस साल छोटी शिष्या जूली को ही फांस लिया। मामला तब प्रकाश में आया जब मटुक की पत्नी ने जूली और इन्हें बीच सड़क पर पीट दिया। इसके बाद इस मामले को बेहद संजीदगी और गंभीरता के साथ मटुकनाथ ने देश की मीडिया के सामने रखा। फिर तो इनके फॉलोवर बढ़ते गए और इन्हें लव गुरु तक मान लिया गया।

फिलहाल मटुकनाथ कुछ अकेले पड़ गए हैं। इनकी प्रेमिका और शिष्या जूली पिछले साल ही इन्हें छोड़कर चली गई हैं। जूली ने मटुक का साथ छोड़कर सन्यास ले लिया है। अब मटुकनाथ को नई जूली की तलाश है।