मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश और त्रिवेन्द्र रावत हो सकते हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का फैसला कर लिया है। केवल इसका औपचारिक ऐलान बाकी है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा यूपी के मुख्यमंत्री और त्रिवेन्द्र रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। केवल दोनों के नामों की घोषणा बाकी रह गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 ने फर्स्ट पोस्ट के हवाले से खबर दी है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पसंद यूपी के लिए मनोज सिन्हा और उत्तराखंड के लिए त्रिवेन्द्र रावत हैं। मनोज सिन्हा के नाम की घोषणा शनिवार को लखनऊ में होने वाली विधायकों की बैठक में किया जाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बड़ी सफलता हासिल की है। यूपी में भाजपा और सहयोगी दलों को 325 और उत्तराखंड में 57 सीटें मिली हैं। गोवा और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बन गई है। गोवा का मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को बनाया गया है, उसने शपथ भी ले लिया है।