ममता बनर्जी ने गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी पर धमकी देने का इल्ज़ाम लगाया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने उन्हें फोन करके धमकी दी है। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल ने भाजपा के एक ब्लॉक अध्यक्ष के समान भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने काफी बड़ी-बड़ी बातें की।

वह असम्मानित महसूस कर रही हैं। इसकी वह आदी नहीं हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने भी राज्यपाल को स्पष्ट किया है कि वह उनसे इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं कर सकते हैं। राज्यपाल जिस तरह से संवैधानिक पद पर हैं, वैसे ही उनका पद (मुख्यमंत्री) भी एक संवैधानिक पद है। वह किसी की दया पर मुख्यमंत्री नहीं बनी हैं।

भाजपा, माकपा या कांग्रेस की दया पर नहीं बल्कि जनता के जनादेश से वह मुख्यमंत्री बनी हैं। राज्यपाल ने फोन करके उन्हें कानून-व्यवस्था बतायी. ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि वह क्या निष्पक्ष नहीं रह सकते? वह किसी की नौकर-चाकर नहीं हैं जो ऐसी बात कही गयी।