महाराष्ट्र में राज ठाकरे से बड़े नेता हुए ओवैसी, AMIM ने मनसे को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। क्या महाराष्ट्र में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष असद ओवैसी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राज ठाकरे से बड़े नेता हो गए हैं। यह वह सवाल है जो दो दिन से महाराष्ट्र के हर गली चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सवाल को जन्म दिया है हाल ही में आए नगर निगम चुनाव के परिणाम ने।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार चुनाव परिणाम में मनसे को 14 सीट तो ओवैसी की पार्टी को 36 सीटें मिली हैं। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में मनसे के एक विधायक बना था तो ओवैसी के दो उम्मीदवार चुनाव जीते थे।
हाल ही में महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव हुए हैं। इस परिणाम की घोषणा सोमवार को कर दिया गया। राज ठाकरे की पार्टी मनसे जहां सभी सीटों पर किस्मत आजमाने उतरी थी तो असद ओवैसी की पार्टी ने केवल नगर निगम चुनाव में 120 सीट पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन चुनाव परिणाम दोनों ही पार्टी के लिए चौंकाने वाले रहे।
परिणाम देख जहां एम आई एम में खुशी की लहर है, वहीं मनसे सोच में पड़ गई है। अगर विधानसभा की बात करें तो वहां भी एमआई एम, एमएनएस पर भारी पड़ रही है। विधानसभा में ओवैसी के दो विधायक हैं मनसे के एक विधायक है। बेशक चुनाव परिणाम एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन नतीजों ने नई बातचीत को जन्म दे दिया है। पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ने उतरी एम आई एम ने जीत के साथ ही एक सवाल भी छोड़ दिया है। हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि क्या महाराष्ट्र में ओवैसी राज ठाकरे से बड़े हो गए हैं। महाराष्ट्र में राज ठाकरे का पुराना दबदबा है। जबकि एम आई एम महाराष्ट्र के लिए नई पार्टी है।
महाराष्ट्र के बीड से एम आई एम विधायक इम्तियाज अली बताते हैं कि मीडिया सहित सभी ने मिलकर हमारी पार्टी को बहुत गलत तरीके से पेश किया था। बावजूद इसके हमारा अच्छा प्रदर्शन है। हम दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उम्मीद है कि इस बार भी हमारी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।