महिला के साथ नर्सिंग अर्दली ने की छेड़छाड़

नई दिल्ली 11 अक्टूबर: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 21 वर्षीय महिला के साथ एक नर्सिंग अर्दली ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी उमेद सिंह यादव को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती अपनी गर्भवती बहन की देखभाल के लिए वहां साथ थी।करीब रात 10 बजे वह अपने जीजा के साथ वार्ड में थी। उसी समय उमेद सिंह यादव आया और उसे पकड़ने का प्रयास किया। उसने उसे धक्का दे दिया इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को गाली दी। पुलिस के अनुसार जब पीड़िता का जीजा उसके बचाव केलिये आया तो आरोपी ने उसे भी धमकी दे दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया।महिला ने पीसीआर को फोन किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।