मास्को में तेज आंधी, 13 लोगों की मौत

मास्को 30 मई: मास्को में तेज आंधी के कारण लगभग 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए जबकि इमारतों के शीशे टूट गए और कई पेड़ जड़ से उखड़ गए।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण लगभग 50 लोगों को तिब्बी इमदाद पहुंचाई गई। 11 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। खोजी अधिकारियों के अनुसार पेड़ गिरने और विभिन्न स्थानों जैसे बस स्टॉप को हुए नुक़्सानात के कारण अधिक मौतें हुई हैं। मास्को के मेयर ने टविटर पर लिखा कि आंधी की वजह से हजारों पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं।