मुंबई: बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनसे दफ़्तर पर हमला

मुंबई:ढिंढोरी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनसे के दफ्तर पर कथित तौर पर हमला किया। एक दिन पहले ही भाजपा के उस कार्यकर्ता के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था जिन्होंने ऑटोरिक्शा जलाने के राज ठाकरे के बयान का विरोध किया था।

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि कल रात के हमले का बदला लेने के लिए उनकी पार्टी के सदस्यों ने मनसे कार्यालय पर हमला किया।

भाजपा कार्यकर्ता और व्यवसायी के कार्यालय पर कल रात ढिंढोरी इलाके में हमला किया था जिन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बयान का विरोध किया था।

भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘कल की घटना के विरोध में भाजपा सदस्यों ने आज मनसे कार्यालय पर हमला किया।’’ मनसे के पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने पुष्टि की कि उनकी पार्टी के कार्यालय पर हमला हुआ है।

सरदेसाई ने कहा, ‘‘ढिंढोरी में मनसे कार्यालय पर हमला हुआ है। मैं वहां जा रहा हूं और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही मैं कुछ बता पाउंगा।’’ कराड थाने के अधिकारियों ने कहा कि वे दोनों मामलों की जांच कर रहे हैं।
मुंबई:
पुलिस ने कहा, ‘‘किसी भी मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

(पीटीआई)