मुंबई- मॉडल की मौत में बडा खुलासा, संबंध बनाने से मना किया तो मार डाला

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड में झाडिय़ों के पास मॉडल मानसी दीक्षित का शव मिलने के बाद अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। 20 साल के मुजम्मिल सईद ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मॉडल ने आरोपी के साथ सेक्स करने के लिए मना कर दिया था जिसके बाद मुजम्मिल सईद ने मॉडल की हत्या कर दी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मॉडल की हत्या केवल इसलिए की क्योंकि उसने सेक्स के लिए उसे मना कर दिया था। पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी मुजम्मिल सईद मानसी दीक्षित के इनकार करने से काफी नाराज हो गया और एक स्टूल से उस पर वार कर दिया।