मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में नंबर वन बनी!

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

कंपनी का मार्केट कैप गुरुवार को 8 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। आजतक देश में किसी भी कंपनी का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए तक नहीं गया है।

गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर ने जैसे ही 1262 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ वैसे ही कंपनी का बाजार मूल्य बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 5000 से ज्यादा कंपनियां लिस्ट हैं और उन सबका कुल बाजार मूल्य लगभग 157 लाख करोड़ रुपए है, इस 157 लाख करोड़ रुपए में से अकेली रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए है।

मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस अब दूसरे स्थान पर आ गई है जिसका बाजार मूल्य लगभग 7.78 लाख करोड़ रुपए हो गया है। तीसरे नंबर पर 5.69 लाख करोड़ रुपए के बाजार मूल्य के साथ HDFC बैंक है और चौथे पर 3.82 लाख करोड़ रुपए बाजार मूल्य के साथ हिंदुस्तान यूनिलीवर है। पांचवां नंबर ITC का है जिसका बाजार मूल्य 3.79 लाख करोड़ रुपए है।