मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची प्रेस क्लब का उद्घाटन किया, पत्रकारों के लिए पेंशन योजना की लागू

नई दिल्ली। रांची के पत्रकारों के लिए कल का दिन उत्साह भरा था क्योंकि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी रांची में प्रेस क्लब के नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया। इसके साथ ही रांची के पत्रकारों की काफी पुरानी मांग थी जिसे मुख्यमंत्री नें पूरा किया।

उदघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए पेंशन योजना भी केरल की तर्ज पर आज से लागू की जायेगी। इस प्रेस क्लब में लाइब्रेरी और अत्याधुनिक जिम भी होगा।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्रकारों के लिए आवास योजना के बारे में भी विचार करने का आश्वासन दिया और उन्होंने कहा कि इसके लिए पत्रकारों को अभी लंबा इंतजार करना होगा इसके लिए सरकार योजना बनाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना है कि झारखंड को विकसित देशों के समकक्ष लाकर खड़ा करें और देश में उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित हो। मुख्यमंत्री नें पत्रकारों से कहा कि तुम्हें भी झारखंड को उत्तम राज्य बनाने में अपना योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों को एक मानदंड स्थापित करना होगा। राज्य सरकार ने देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रेस क्लब रांची में बनाया है। अब पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने श्रेष्ठ कार्यों के दम पर झारखंड और प्रेस क्लब रांची को प्रतिष्ठित करें।