मुजफ्फरपुर यौन शोषण केस: मुख्य आरोपी के एक और होम शेल्टर से गायब हैं 11 लड़कीयां!

बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला अभी चल ही रहा है कि इस मामले में आरोपी ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ एक और संगीन मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ब्रजेश ठाकुर के एक और शेल्टर होम से 11 महिलाओं के गायब होने की जानकारी मिली है। इस मामले में भी उस पर केस भी दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बालिका गृह में रह रही लड़कियों से यौन शोषण की खबर आते ही वहां से लड़कियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच की और लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया।

मेडिकल टेस्ट में बालिका गृह की 42 में से 34 लड़कियों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इन लड़कियों ने अपने साथ हुई ज्यादती की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां भी सुनाईं। वहीं इस मामले को लेकर सियासत भी गर्मा गई है और राजनीतिक पार्टियां एक—दूसरे के खिलाफ आरोप—प्रत्यारोप लगा रही हैं।

मामले के तूल पकड़ने पर बिहार सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी है और सीबीआई ने इस मामलो में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में बालिका गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। मामले को लेकर आरजेडी सांसदों ने मंगलवार को संसद में भी हंगामा ​किया और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।