म्यांमार में मारे गये प्रसिद्ध मुस्लिम वकील के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों लोग

यंगून: म्यांमार में एक प्रसिद्ध वकील और आंग सान सूची की राजनीतिक पार्टी एन एल डी के सलाहकार को यांगून एयरपोर्ट पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी| सोमवार को हुए उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए|
को यांगून को शोकाकुल रिश्तेदार इमामों, बौद्ध भिक्षुओं और हजारों लोगों की मौजूदगी में सोमवार दोपहर को यंगून के बाहरी इलाके में एक मुस्लिम कब्रिस्तान में दफ़नाया गया |एक 37 वर्षीय मुस्लिम मो जाव ने रोते हुए कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है | एन एल डी और को यांगून के परिवार वालों को संदेह है कि उन्हें उनकी राजनीति की वजह से  निशाना बनाया गया है | सत्तारूढ़ पार्टी ने उनकी हत्या को एक आतंकवादी कार्यवाई करार दिया है |

कोनी नामक वकील को रविवार के दिन उस समय मारा गया जब वह विदेश से वापस म्यांमार पहुंचे थे| इस घटना में एक टैक्सी ड्राइवर भी मारा गया था |  अधिकारियों ने इस संबंध में एक आरोपी को हिरासत में लिया है हालांकि इस हमले की वजह नहीं बताई गई है|
बुद्धमत बहुल देश म्यांमार में कोनी उन कुछ प्रमुख हस्तियों में से एक हैं जो कि मुसलमान हैं| कोनी 1988 में सरकार विरोधी आंदोलन का हिस्सा थे और उन्होंने राजनीतिक कारणों से जेल भी काटी थी| जेल से रिहा होने के बाद वह एक प्रसिद्ध वकील बने और एन एल डी के सलाहकार के रूप में भी काम किया| कोनी म्यांमार के अग्रणी मुस्लिम वकील थे और उन पर हमला करने वाला व्यक्ति 53 वर्षीय की लिन था|

उन्होंने बताया कि यह कोनी एनएलडी के सदस्य शामिल थे जिन्होंने म्यांमार में सैनिक शासन के बाद सरकारी चार्टर में संशोधन बिल पर काम किया था| कोनी ने पिछले साल म्यांमार मुस्लिम लायर्ड एसोसिएशन की स्थापना की और वे देश में मुसलमानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं|