यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस आगे!

सम्भल में गठबंधन के डॉ शफीकुर्रहमान बर्क आगे हैं। Bjp के परमेश्वर लाल सैनी पीछे। मुरादाबाद में गठबंधन प्रत्याशी एसटी हसन 10,000 वोट से आगे। सहारनपुर पहले राउंड में कांग्रेस आगे, बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर है। बिजनौर से बीजेपी भारतेन्द्र सिंह 486 वोट से आगे।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, बागपत से जयंत चौधरी पीछे हो गए हैं। मोदीनगर में दूसरे राउंड के बाद बीजेपी के सत्यपाल सिंह करीब 1900 मतों से आगे। छपरौली विधानसभा की मतगणना के दूसरे राउंड में जयंत चौधरी 705 वोट से फिर से आगे हो गए हैं।

मेरठ से बड़ी खबर यह है कि इस सीट पर याकूब कुरैशी भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। वह 100 वोट से आगे हैं। मेरठ शहर में पहले राउंड में गठबंधन के हाजी याकूब 6484 तथा भाजपा 264 मत मिले हैँ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी दो राउंड में 7717 वोटों से आगे है।