यूपी: चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए तमाम कोशिश की जा रहीं हैं बावजूद इसके यह रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है।

आज उत्तर प्रदेश के इटावा से एक महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आयी है। इस घटना का सबसे दुखद पक्ष यह है कि घटना में महिला का देवर भी आरोपियों में शामिल है। इधर मुंबई से भी एक महिला के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आयी है।

यहां एक लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ एक आदमी ने चलती ट्रेन में बदतमीजी की। यह ट्रेन थाने से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जा रही थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।