योगीराज में बेखौफ होते अपराधी, शमशाबाद में क्राइम ब्रांच के सिपाही की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शमशाबाद में क्राइम ब्रांच के एक सिपाही की उन्हीं की सर्विस रिवाल्वर से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सिपाही अजय कुमार यादव पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, सिपाही अजय यादव बुधवार की शाम ड्यूटी पर गश्त कर रहे थे तभी बदमाशों ने आकर उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले से पहले उनकी रेकी की गई थी। हमलावर एक मुखबिर इशारे पर आए थे।

चश्मदीदों ने बताया कि तीन हमलावर आए थे जिसमें एक अपराधी सिपाही के ही बाइक पर बैठा था, जबकि दो अन्य दूसरे बाइक पर सवार थे। थाना के पास पहुंचने पर उनलोगों के बीच कहासुनी हुई। जो बाद में चलकर हाथापाई में बदल गई। इसके बदमाशों ने सिपाही पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सुचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को लेकर आगरा के जी. जी. हॉस्पीटल ले गई जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ इस हत्या में एक नया मोड़ भी सामने आया है। कुछ सिपाहियों सिपाही अजय कुमार यादव की हत्या का आरोप फतेहबाद सी.ओ. अशोक कुमार पर लगाया। सिपाहियों का आरोप है कि सी.ओ. की बदमाशो से मिली भगत है और उनके इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। डीजीपी कार्यालय से पूरी रिपोर्ट तलब की है।