रणजीत सिंह मर्डर केस की आज अंतिम सुनवाई, राम रहीम को सुनायी जा सकती है एक और सजा

पंचकूला।राम रहीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।दो रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के खिलाफ अदालत पंचकूला में चल रहे दूसरे मामले की कानूनी कार्रवाई भी अंतिम चरण की तरफ है।

आज 31 अक्टूबर को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सिरसा डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबन्धक रणजीत सिंह मर्डर केस में फाइनल बहस के लिए तारीख सुनिश्चित की है। आज की फाइनल बहस में सभी आरोपी कृष्ण लाल,जसबीर,अवतार, सबदिल व इंद्रजीत पेेेश होंग। गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनारिया जेल से पेश होगा।

डेरा के प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले के तार साध्वियों के मामले से ही जुड़े हुए हैं। रणजीत सिंह की भी हत्या 2002 में हत्या हुई थी। अज्ञात पत्र को प्रसारित करने में उसकी संदिग्ध भूमिका के लिए हत्या की गई थी।

हत्या का शिकार बने दोनों लोगों के परिजन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने नवम्बर 2003 में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। हत्या मामले में सीबीआई ने 30 जुलाई 2007 को आरोपपत्र दायर किया था।