रांची में पेट्रोल 4.01 रुपए और डीजल 2.57 रुपए महंगा

तेल कंपनियों ने जुमेरात आधी रात लोगों को बहुत बड़ा झटका दिया। रांची में पेट्रोल के दाम 4.01 रुपए फी लीटर और डीजल 2.57 रुपए फी लीटर बढ़ा दिए।
अब पेट्रोल 64.78 रु./लीटर बिकेगा। पहले ये 60.77 रुपए लीटर बिक रहा था। ऐसे ही डीजल 52.12 रु./ली. के बदले अब 54.69 रु./ली. बिक रहा है।