राजस्थान की मुख्या मंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के विरोदियो पर होगी कारवाही

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा का विरोध करने वाले लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। दैनिक भास्कर के अनुसार वीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पीपाड़ में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 10 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और 5 से पूछताछ जारी है।

ओसियां में भी हिरासत में लिए गए 2 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

शनिवार को जोधपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भारी विरोध हुआ था और पथराव की घटना भी हुई थी।

भाजपा इस पथराव के लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रही है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, और जब वे वादे पूरे नहीं हुए और सरकार का कार्यकाल भी पूरा होने को आ गया तो लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी इसे कांग्रेस का हथकंडा बता रहे हैं और इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दोषी ठहरा रहे हैं। उधर अशोक गहलोत ने इन आरोपों को भाजपा का राजनीतिक स्टंट बताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अशोक गहलोत का कहना है कि आईजी पुलिस ने कहा है कि कोई पत्थरबाजी नहीं हुई है। मीटिंग शांतिपूर्ण हुई। जिन लोगों ने नारेबाजी की या काले झंडे दिखाए वे भाजपा के ही लोग थे। गहलोत ने कहा कि पीपाड़ में 7 दिन तक धरना और भूख हड़ताल हुई। उसके गुस्से में लोगों ने नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी भाजपा नेताओं के कांग्रेस पर दोषारोपण किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे भाजपा सरकार की ओछी सोच बताया है। सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान अप्रिय घटना घटी जो निंदनी है, परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि सच्चाई को नजरअंदाज कर भाजपा के नेता उक्त घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताएं।