राजा भैया को एक ही दिन में क्लीन चिट

लखनऊ, 30 जून: रसूखदारों पर कार्रवाई से कतराने वाली राजधानी पुलिस फिर सुर्खियों में है। अलीगंज पुलिस ने जुमे के दिन साबिक वज़ीर राजा भैया और उनकी बीवी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया और दूसरा दिन खत्म होते ही राजा भैया और उनकी बीवी को क्लीन चिट दे दी गई। पुलिस का कहना है कि महज साबिक वज़ीर के करीबी रोहित सिंह के खिलाफ सुबूत मिले हैं। उसकी तलाश की जा रही है।

एसओ अलीगंज तौफीक खान ने बताया कि जांच में साबिक वज़ीर के करीबी रोहित सिंह के खाते में पांच लाख रुपये नगद ट्रांसफर होने के सुबूत मिले हैं। इसके इलावा 1.58 लाख रुपये एटीएम के जरिये निकाले गए। रोहित की तलाश तेज कर दी गई है।

उसके गिरफ्तार होने के बाद उसकी बीवी मोनिका सिंह और पुरनिया वाकेए एचडीएफसी बैंक के मैनेजर के किरदार का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि राजा भैया के पहले पीआरओ राजीव यादव ने उनके, उनकी बीवी भानवी, करीबी रोहित सिंह, उसकी बीवी मोनिका सिंह और एचडीएफसी बैंक की पुरनिया ब्रांच के मैनेजर बशीरउल्ला सरवर के खिलाफ अलीगंज थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया था।

राजीव का इल्ज़ाम है कि राजा भैया और उनकी बीवी की रज़ामंदी से दूसरे मुल्ज़िमो ने उसके नाम से एकाउंट खोलकर हेराफेरी की।