राहुल गांधी और स्मृति ईरानी तो अमेठी में पिकनिक मनाने ही आते है: गायत्री प्रसाद प्रजापति

लखनऊ: सपा के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अपने कारनामों से आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। चाहे वह अवैध उत्खनन को लेकर हो या फिर पत्रकार को जलाकर मारने का मुद्दा। चुनावी साल में इस बार उनके निशाने पर हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
गायत्री प्रसाद प्रजापति के दिए गए नये बयान में उनका कहना है कि वह दोनों पिकनिक मनाने अमेठी आते हैं और विकास के नाम पर सिर्फ कोरे वादे करते हैं।  दोनों का काम जनता को गुमराह करना है। उनकी नजर में विकास का काम केवल वादे करना है। उन्होंने ऐसा ब्यान उस वक़्त दिया है  जब राहुल गांधी अमेठी के दौरे पर थे।
अमेठी के एक विधायक ने कहा कि दोनों राजनेताओं ने अमेठी को पिकनिक स्पॉट बना लिया है। हर महीने यहां आना. सैर-सपाटे करना और जनता को उल्टे-सीधे वादे कर फिर वापस लौट जाना ही इनका काम बन गया है।   जनता की समस्याओं पर उनका बिल्कुल ही ध्यान नहीं रहता। अभी कुछ दिन पूर्व दलित की बस्ती में आग लग गयी थी लेकिन उनको दुख-दर्द नहीं पूछना चाहिए किसी को याद नहीं।  दोनों नेता अम्बेडकर के नाम पर रैली निकाल कर लोगों क्या दिखाना चाहते हैं।