राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में बीजेपी आगे, कांग्रेस चार नंबर चल रही है

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी पर भी कांग्रेस को जोरदार झटका लगता दिख रहा है।

अमेठी में दो नगर पालिका गौरीगंज व जायस के साथ दो नगर पंचायतें अमेठी व मुसाफिरखाना हैं। अमेठी की नगर पंचायत सीट पर भाजपा की चंद्रमा देवी जीत गई हैं।

इसके अलावा अब तक आए रुझानों में यहां की गौरीगंज नगर पालिका सीट और जायस से भी भाजपा आगे चल रही है।

बता दें कि जायस नगर पालिका के अब तक हुए चुनावों में भाजपा कभी भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। अगर वो जीतती है तो यह खुद में एक नया इतिहास भी होगा।