रिश्ते की विधवा चाची के रेप की घिनौनी घटना

सूर्य पेट: राज्य तेलंगाना के सूर्य पेट में रिश्ते की विधवा चाची का एक दरिन्दा नौजवान ने रेप कर दिया। राजा नाविक तांडा से संब‍ध‌ रखने वाला राजिंदर की एक साल पहले मृत्यु हो गई उस की पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ मेहनत मज़दूरी करते हुए ज़िंदगी गुज़ार रही है।

उनके घर के पास ही राजिंदर के रिश्तेदार‌ के बड़े भाई का घर है। कल रात महिला के रिश्ते के जेठ का बेटा उस के घर आया और इस ने महिला पर हमला करके उस के हाथ पावं बांध कर बलात्कार किया। शिकायत पर इस ने उसे धमकीयां भी दी और इसके बाद वो वहां से फ़रार हो गया। गंभीर‌ हालत में महिला को ईलाज के लिए सूर्य पेट के एरिया हस्तपाल में भर्ती करवा दिया गया है।