रेप करने की कोशिश में महिला ने आरोपी को खंभे से बांध कर उसका गुप्तांग ही काट डाली!

इटावा : बसरेहर इलाके के दुर्गापुर गांव में रात के अंधेरे में दुराचार के इरादे से घर मे घुस महिला को दबोचने वाले को महिला ने चारों खाने चित्त कर दिया। महिला ने पहले आरोपी को खंभे से बांध दिया और फिर उसका गुप्तांग काट दिया।

महिला ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घायल आरोपी को पहले सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

देर रात आरोपी मनोज महिला को अकेले में पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसके पुलिस के हातों पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ बसरेहर थाने में धारा 354 क ओर 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।