रेप पीड़ित दोनों साध्वियों ने हाईकोर्ट में दी अर्जी, राम रहीम को उम्रकैद देने की मांग की

पंचकूला। राम रहीम के जेल में जाने के बाद राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम मामले में नया मोड़ आया है।

रेप पीड़ित महिलाअों ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। अर्जी में उन्होंने राम रहीम की सजा को उम्र कैद में बदलने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को राम रहीम को कोर्ट में पेश कर दोषी करार होने के बाद 28 अगस्त को रेप मामले में 20 साल की सजा हुई थी। राम रहीम को ये सजा बारी-बारी से काटनी है।