वकील की गोलीमार कर हत्या

मथुरा: उतर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन इलाक़े में ज़मीनी विवाद की वजह से कुछ लोगों ने एक वकील को गोली मार दिया।
आज यहां पुलिस सूत्रों ने बताया कि राम नगर का निवासी वकील राम गोपाल ( 48) को कल रात 9.30 बजे कुछ लोगों ने उस वक़्त गोलीमार दी जब वो घर के बाहर खड़े थे।

गंभीर हालत में उन्हें हस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस माम‌ले में पाँच लोगों को नामांकित किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।