विडियो: वाशिंगटन महिला मार्च में सिखाया गया हिजाब पहनने का तरीका

शनिवार को महिलाओं ने वाशिंगटन में लैंगिक समानता के लिए हजारों की तादाद में एक मार्च निकाला। “मेक अमेरिका काइंड अगेन” और “दा फ्यूचर इज़ फीमेल” जैसे नारों के साथ वाशिंगटन में नेशनल मॉल के करीब सड़कों पर महिलाओं का एक समुद्र सा नज़र आया।

यह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प का पहला दिन था और वह वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रहे थे। उसी समय अमेरिका के अलग अलग इलाकों से अपने वाहनों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से प्रदर्शनकारी नेशनल माल के करीब इकठ्ठा हुए। यह प्रदर्शनकारी महिला अधिकारों पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं और सेलेब्रिटीयों को सुनने आये थे।

इस मार्च के दौरान मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने मार्च में शामिल हुयी महिलाओं को हिजाब पहनने का तरीका भी सिखाया, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह विडियो शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का एक ख़ास नमूना है। इस में एक ऐसा क्षण भी है जो आपको बेहद आकर्षित करेगा और वह है एक पुरुष का हिजाब पहनना। आप इस विडियो को यहाँ देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=a5Erby6U_d4

मार्च को कई मशहूर सेलेब्रिटीयों की तरफ से भी समर्थन हासिल हुआ। इस मार्च में अभिनेत्री स्कारलेट जोनसन और एश्ले जुडस, गायिका अलिशिया कीस और मडोना ने भी भीड़ को संबोधित किया।