वीडियो: मनसे कार्यकर्ताअों की गुंडागर्दी, उत्तर भारतीयों को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मुंबई: महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट करने के मामले में विवाद में आने वाली राज ठाकरे ककी पार्टी मनसे की इस तरह की गुंडागर्दी एक बार देखने को मिली है।

यह घटना सांगली जिले की है। जहाँ राजठाकरे के कार्यकर्ताओं ने गरीब उत्तर भारतीयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। दअरसल मनसे ने सांगली में ‘लाठी चलाओ भैय्या हटाओ’ नाम से पर-प्रांतीय हटाओ मुहिम शुरू की है।
मनसे के कार्यकर्ता हाथ में लाठी लेकर सड़कों पर उतरे और सामने जो भी उत्तर भारतीय आ रहा था, उसकी बेरहमी से पिटाई करते जा रहे थे। यहां तक कि लोगों की डंडे और लात-घूसों से पिटाई की गई।
मनसे की इस गुंडागर्दी का बाकायदा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता बेरहमी से उत्तर भारतीयों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
मनसे की इस गुंडागर्दी से मजबूर होकर यहाँ से पलायन करने के बारे में विचार कर रहे हैं। मनसे की इस गुंडागर्दी की वीडियो सामने आने के बाद भी बीजेपी की फड़नवीस सरकार भी खामोश नजर आ रही है। उनपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मनसे का आरोप है कि सांगली स्थित एमआईडीसी में पर-प्रांतीयों को नौकरी दी जा रही है। यहां 80 फीसदी नौकरी सिर्फ और सिर्फ मराठी लोगों को दी जाए। इस गुंडागर्दी के खिलाफ महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर भारतीयों में रोष छा गया है। मजबूर कई उत्तर भारतीय पालयन करने को मजबूर हो गए हैं।