वीडियो: शादी में दुल्हन की ऐसी एंट्री जिससे झूम रहा सोशल मीडिया

शादी में आपने दूल्हा-दुल्हन, उनके दोस्तों और परिवारों को नाचते तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने अपनी ही शादी में किसी दुल्हन को नाचते देखा है? शायद नहीं। क्योंकि अक्सर इस देश में लड़कियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती है जिनमें एक ये भी है की लड़की अपनी शादी की ख़ुशी में नाच नहीं सकती। लेकिन अब वक़्त बदल रहा है। लड़कियां अपने अधिकारों के लिए खुद कड़ी होती हैं। शादी में दुल्हन का अकेले नाचना लोगों के लिए हजम करना जरा मुश्किल बात है।

परिवार वाले ही दुल्हन को डरा देते हैं कि लोग क्या कहेंगे? लेकिन इस वीडियो ने देश की लड़कियों को एक नया संदेश दिया है। इस वीडियो में दुल्हन कुछ अलग ही अंदाज़ में एंट्री मार रही है। दिल्ली के रहने वाले एक फेसबुक यूज़र सागर अरोड़ा ने एक शादी की २ वीडियो शेयर किया हैं जिसमें दुल्हन की एंट्री ऐसे अंदाज़ में हुई जैसे आजतक शायद ही कभी हुई हो। इसमें दुल्हन कैटरीना कैफ और कंगना रणावत के मशहूर गानों पर नाचती हुई एंट्री कर रही है। इसमें दुल्हन का साथ दे रहे हैं उनके दोस्त और सहेलियां। अभी तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।