शाहरुख लड़कियों के साथ ही खेलते थे

लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान बचपन में लड़कियों के साथ खेलना पसंद करते थे। बॉलीवुड के इस किंग खान ने कहा है कि टीनेज में उन्होंने लड़कियों के साथ खेलना शुरू कर दिया था।

एक बेवसाइट के लांचिंग के मौके पर शाहरुख ने ये खुलासा किया। शाहरुख ने बताया कि बचपन में उन्होंने खूब गिल्ली डंडा, चोर पुलिस और कंचे खेले हैं। खेल से उनको हमेशा प्यार रहा है।

उन्होंने बताया कि जब वह टीनेज हुए तब उन्होंने लड़कियों के साथ खेलना शुरू किया। किंग खान को मानना पड़ेगा जब इस उम्र में पहले लड़कियां लड़कों से बात तक करने में शर्माती थीं तो वही शाहरुख ने उनको अपने साथ खेलने के लिए भी राजी कर लिया।

———बशुक्रिया: अमर उजाला