शीला दीक्षित को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने की तैयारी

दिल्लल। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है. अटकलें हैं कि शीला दीक्षित को कांग्रेस कोई बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। कमलनाथ के इस्तीफे के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस का महासचिव पद रिक्त हो गया है। यह पद प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रभारी का भी था। यह पद शीला दीक्षित को सौंपा जा सकता है। पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। दूसरी ओर चर्चा है कि शीला दीक्षित को कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सीएम के चेहरे के रूप में पेश कर सकती है। इनमें से जो भी हो शीला दीक्षित को पार्टी कोई बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है।

प्रमुख समाचार चैनलों ने सूत्रों के हवाले से कहा कि शीला दीक्षित को पंजाब का कमान सौंपा जा सकता है। शीला दीक्षित पंजाब मूल की है और उन्हें कांग्रेस में काफी पसंद किया जाता है। उन्हें एक अच्छा प्रशासक माना जाता है। गौरतलब है कि कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल के सुझाव दिए थे। इस सुझाव को स्वीकार करते हुए पार्टी हाई कमांड ने मधुसुदन मिस्त्री की जगह गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है।