शोले के इस अभ‍िनेता का न‍िधन, हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राज किशोर का 85 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राजकिशोर ने गुरुवार रात 1.30 बजे मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। शोले फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र मुख्य किरदार में थे। राजकिशोर ने तहलका, शहजादी, फरिश्ते, एक नया रिश्ता, मारधाड़, काला धंधा गोरे लोग, तन बदन और मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया।

राजकिशोर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें शोले भी शामिल है। शोले के एक सीन से वे काफी लोकप्रिय हुए थे, इसमें वे जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए नजर आते हैं।

जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई स्थित अपने घर में गुरुवार रात दिल का दौरा आया। इस कारण उनका निधन हो गया। राजकिशोर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसमें शोले का नाम भी शामिल है। एक्टर के निधन पर एक्टर नुपुर अलंकर, मेंबर ऑफ सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन(CINTAA) ने कहा, ‘राज की तबियत कुछ ठीक नहीं थी। उन्हें पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो रही थीं।

अभिनेता राजकिशोर बड़े ही दिलखुश इंसान थे। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के द‍िग्‍गजों ने सोशल मीड‍िया पर उन्‍हें श्रद्धांजली दी है।