संयुक्त राष्ट्र में दिवाली, पहली बार किसी देश का पर्व मनाया

न्यूयॉर्क। आजतक के हवाले से छपी खबरों के मुताबिक दिवाली की अनोखी रौनक न्यूयॉर्क में भी दिखी। दिवाली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत का दम दिखा। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत पर पहली बार किसी देश के खास पर्व का इस तरह स्वागत किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का भारतीय समुदाय यहां अगले 3 दिन तक दिवाली जश्न मनाएगा।

संयुक्त राष्ट्र की इमारत पर हैप्पी दिवाली की नियोन लाइट पहली बार लगी है। अब तक किसी भी देश के किसी भी त्योहार पर मुख्यालय की इमारत में ऐसी कोई परंपरा नहीं थी।