सऊदी अरब: अब अंधे भी पढ़ पायेंगे क़ुरान, ब्रेल भाषा में क़ुरान शरीफ तैयार

रियाद: सऊदी अरब की सरकार ने रमजान के माहे मुकद्दस के दौरान हिजाज़े मुक़द्दस आने वाले अल्लाह के अतिथियों को हर संभव सुविधा और आसानी पहुंचाने का तहैया (निशचय) क्या है। इन सुविधाओं में कुरान की विदेशियों की भाषाओं में अनुवाद के साथ नेत्रहीन के लिये ब्रेल [सांकेतिक भाषा में तैयार किया] कुरान के पर्चे भी तयार किये हैं जिन्हें इस साल महीने रमज़ान के दौरान मस्जिद हराम में पेश किया जाएगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अलारबिया डॉट नेट के अनुसार मस्जिद हराम में पुस्तकें और कुरान वितरण क्षेत्र के निदेशक अल शेख मोहम्मद बिन रियाल अलसीलानी ने बताया कि आगामी दिनों में महीने रामजान के दौरान मस्जिदे हराम में कुरान के 10 लाख पर्चे बांटे जाएंगे।

अल शेख अलसीलानी का कहना था कि कुरान की तिलावत के दौरान कुरान के कॉपी रखने के लिए लकड़ी 733, तांबा 2200 और एल्यूमीनियम 850 छोटे टेबल भी वितरित की जाएंगी। इसके अलावा मस्जिद हराम में आने वाले विदेशी जायरीन को उर्दू, इंडोनेशियाई, तुर्की, फ्रेंच, बंगाली और अंग्रेजी भाषायें सहित 75 भाषाओं में कुरान के तरजमे प्रदान किए जाएंगे।

नई सेवाओं में ब्रेल भाषा में कुरान की आपूर्ति भी शामिल है। अधिकारियों ने छह भागों में ब्रेल भाषा में कुरान के पर्चे तैयार किए हैं। तथा आदेश विवरण और रहनुमाई के लिए CD भी वितरित की जाएंगी। हल्की जसमामत और मामूली हिजाम की तफ़ासीरे कुरान और धार्मिक पुस्तकें भी शामिल हैं।