सबसे बड़ी फर्नीचर कंपनी आइकिया का आज खुलेगा भारत में पहला स्टोर, जानिए 10 बड़ी बातें

दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेलर कंपनी कही जाने वाली आइकिया का भारत में आज (गुरुवार) पहला स्टोर खुलेगा।खास बात यह है कि इस स्टोर में एक बेहतरीन रेस्तरां भी होगा जिसमें समोसे, सांबर और इडली जैसे फूड आइटम्स का आनंद भी लिया जा सकेगा। हैदराबाद के बाहरी इलाके हाइटेक सिटी में खुल रहा। आइकिया का पहला स्टोर 13 एकड़ के कॉम्प्लेक्स में होगा। इसमें कंपनी ने करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आइए आपको बताते हैं भारत में आइकिया की एंट्री और प्लान को लेकर 10 बड़ी बातें…

1) स्विट्जरलैंड की आइकिया विश्व की सबसे बड़ी फर्नीचर रीटेल कंपनी है और इसका एनुअल टर्नओवर 47 अरब डॉलर (करीब 32 हजार करोड़ रुपये) का है।

2) कंपनी भले ही भारत अपना उत्पाद पहली बार बेचने जा रही है, लेकिन भारत से इसका नाता पुराना है। कंपनी ग्लोबल ऑपरेशन के लिए तीन दशक से भारत से सामान मंगा रही थी। 48 सप्लायर्स से सालाना 23 अरब रुपये का सामान खरीदा जाता है।

3) -12 साल की लंबी तैयारी और ऐलान के 6 साल बाद आइकिया अब भारत में अपने पहले स्टोर का उद्घाटन करने वाला है। आइकिया को 2013 में सरकार से 10,500 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने के लिए अनुमति मिली थी।

4) हैदराबाद में शुरू होने जा रहे शोरूम में कुल 7,500 प्रॉडक्ट्स होंगे। करीब 1,000 आइटम की कीमत 200 रुपये तक या फिर उससे भी कम होगी।

5) आइकिया को उम्मीद है कि एक साल के भीतर करीब 60 लाख ग्राहक उसे मिल सकेंगे। कंपनी की टीम ने भारत में काम शुरू करने से पहले करीब 1,000 घरों में जाकर सर्वे किया। लोगों की कमाई, लाइफस्टाइल, जरूरतों और इच्छाओं को समझने का प्रयास किया।

6) फर्नीचर और घरेलू उपयोग के सामान बेचने वाली कंपनी भारत में रेस्तरां भी खोलेगी। कंपनी का मानना है कि इसके जरिए उसके स्टोर में आने वाले लोगों की संख्या को बढ़ाया जा सकेगा। हैदराबाद स्टोर में बने रेस्तरां में एक साथ 1,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यही नहीं इसके मेन्यू में आधे से ज्यादा आइटम वेजिटेरियन होंगे, जैसे- सांबर, समोसा, वेज बिरयानी। इन आइटम्स को 25 वेंडर्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। खासतौर पर महिलाओं के नेतृत्व वाले सामाजिक समूहों की मदद ली जाएगी।

7) कंपनी ने भारत में कारोबार जमाने के लिए यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना का भी पूरा ध्यान रखा है। आइकिया ने अपने ट्रेडमार्क बीफ और पोर्क की बजाय यहां चिकन बेचने का फैसला लिया है।

8) आइकिया रिटेल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटी बेत्जेल ने कहा कि पहले स्टोर में 950 कर्मचारी होंगे जिनमें करीब आधी महिलाएं होंगी।

9) ब्रॉडिन ने कहा, ‘भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है और हमारे पास यहां के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धताएं हैं। कंपनी ने कहा कि उसकी योजना देश के 40 शहरों में स्टोर शुरू करने की है। हैदराबाद के बाद मुंबई स्टोर 2019 की गर्मियों तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद बेंगलुरू और गुरुग्राम में स्टोर शुरू होंगे।

10) आइकिया के ग्लोबल सीईओ जेस्पर ब्रोडिन का कहना है कि भरत में पॉलिसी बदलने से उनकी कंपनी के बिजनस पर असर पड़ने की आशंका नहीं है। ब्रोडिन ने कहा कि आइकिया के लिए भारत एक लॉन्ग टर्म और भविष्य के लिए बहुत बड़ा मार्केट है।