समाहरणालय में दिन के 11 बजे तक 13 मुलाज्मिन गायब

रांची 30 अप्रैल : डीसी की हिदायत पर सदर अनुमंडलाधिकारी अमित कुमार ने पीर को समाहरणालय का औचक मुआयना किया। दिन के 11 बजे 13 मुलाजिम अपने दफ्तर में गायब पाये गये। तमाम मुलाज्मिन का एक दिन का तनख्वाह काटने का हुक्म जारी किया गया है।

गायब रहनेवालों में सुहैल अहमद अंसारी (स्टोनोग्राफर), राजीव रश्मिकांत (कंप्यूटर ऑपरेटर), इला रीता मिंज (आमदनी शाखा), सेलिन होरो (आमदनी शाखा), अनिल रंजन (जनरल ब्रांच), हीरालाल राम (जनरल ब्रांच), फ्लोरा कुजूर (आमदनी ब्रांच), नरेंद्र कुमार पाठक (आमदनी ब्रांच), लहरू मछुआ (आमदनी ब्रांच), रामाधार सिंह (आमदनी ब्रांच), शिवचरण भगत (इलेक्शन ब्रांच), शशिकांत प्रसाद (इलेक्शन ब्रांच) और जुनुल समद (इलेक्शन ब्रांच) शामिल हैं।