सरपंच का क़त्ल, झारखंड पुलिस के छह असलाह सीज

पटना : पटना जिले के पालीगंज में सरपंच की हुई क़त्ल के मामले में झारखंड के छह पुलिस मुलाजिम को छह घंटे तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। हालाँकि तहकीकात के लिए पटना पुलिस ने झारखंड पुलिस के छह असलाह को सीज कर लिया है और तहकीकात के लिए एफएसएल को भेज दिया गया है।

इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा की असलाह से फायरिंग हुई है या नहीं। उधर सरपंच के भतीजे ने नामालूम के खिलाफ FIR दर्ज करायी है और अपने बयान में कहा है की उन्होंने यह नहीं देखा है की किसकी गोली सरपंच को लगी है।
एसएसपी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जिस गोली से सरपंच की मौत हुई है वह झारखंड पुलिस की गोली है या नहीं और अगर है तो किस हालात में झारखंड की पुलिस को गाेली चलानी पड़ी। झारखंड पुलिस की गोली से मौत की तस्दीक होने पर झारखंड पुलिस के जवानों के खिलाफ क़त्ल का मुकदमा दर्ज हो सकता है। पुलिस हेड क्वार्टर के आला अफसरों ने कहा कि बेगुनाह सख्श की जान गयी है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

जो मुजरिम होंगे उनके खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा और कार्रवाई भी होगी। शाम साढे पांच बजे पुलिस हेड क्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस बुलायी गयी। प्रेस कांफ्रेंस में एडीजी हेड क्वार्टर सुनील कुमार ने कहा कि पालीगंज में मुजरिम लवकुश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान चली गोली में सरपंच की मौत की पटना पुलिस जांच कर रही है। इस सिलसिले में रांची से एक इंस्टपेक्टर समेत पांच पुलिस मुलाजिम से गहरी पूछताछ भी हुई है, हालाँकि इसके बाद पुलिस मुलाजिम को छोड़ दिया गया है और वह वापस रांची लौट गये है। इस मामले की पूरी जांच एफएसएल रिपोर्ट पर टीकी है। रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो सकेगा की गोली रांची पुलिस के असलाह से चली है या नहीं।