सरेआम नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ मामले में अब तक 4 गिरफ्तार, 3 फरार

जहानाबाद में एक नाबालिक लड़की को सरेआम नंगा कर अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने काको थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव से चार लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दीपू कुमार, दीपक कुमार, अमर कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं। यह सभी भरथुआ गांव के ही बताए जा रहे हैं। पीड़िता का गांव तीन से चार किमी की दूरी पर है। मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना में आठ से नौ लड़के शामिल थे।

पुलिस इन चारों के अलावा शेष लड़को की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मनियारी गांव से भी दो लड़के को उठाकर पूछताछ कर रही है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इन दोनों की इसमें संलिप्तता नहीं है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के डर से कई लड़के अपने घर छोड़कर फरार हैं।

पुलिस ने घटना में शामिल सभी लड़कों की पहचान कर ली है। हालांकि एसपी मनीष कुमार अभी अनुसंधान का हवाला देकर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपितों ने करीबन 1 सप्ताह पहले इस वीडियो को फेक आईडी से यूट्यूब पर अपलोड किया था जब वीडियो वायरल हो गया तब मामले में काफी तूल पकड़ लिया।

उधर, जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में चार लड़के की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। पुलिस का दावा है कि उस मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है, जो वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रही थी। ज्ञात हो कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें एक नाबालिक लड़की गिड़गिड़ाते हुए दरिंदों से अपनी रहम की भीख मांग रही थी, वहीं हब्शी दरिंदे लड़की का कपड़ा उतार कर उसके साथ लगातार गंदी हरकत कर रहे थे।

रविवार को पुलिस के संज्ञान में वायरल वीडियो का मामला आया तो एसपी ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए अज्ञात युवकों पर FIR दर्ज करा मामले की जांच शुरू की। खुद एसपी पूरी रात छापेमारी में जुटे रहे। रात में ही चारों लड़के की गिरफ़्तारी हो गई थी। पुलिस उस लड़के को गिरफ्तार करने में जुटी है जिस पर वीडियो वायरल करने का आरोप सामने आ रहा है।

कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर कर रहे थे। वीडियो में नाबालिग लड़की चीख-चीख रहम करने की गुहार लगा रही थी, वहीं लड़के उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लड़के इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाते हुए दिख रहे थे।