सिर्फ़ एक फीसदी की आबादी के टैक्स पर निर्भर है हमारा मुल्क

नई दिल्ली। देश की कुल आबादी में करदाताओं की संख्या सिर्फ एक प्रतिशत है। हालांकि 5,430 लोग ऐसे हैं जो सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक का इनकम टैक्स देते हैं। सरकार के आकलन वर्ष 2012-13 के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पारदर्शिता अभियान के तहत सरकार ने पिछले 15 साल के प्रत्यक्ष कर आंकड़ों को सार्वजनिक किया है।
income tax
आकलन वर्ष 2012-13 के लिए लोगों के आंकड़ों को प्रकाशित किया गया है। इसमें 31 मार्च, 2012 को समाप्त वित्त वर्ष के आयकर के आंकड़ें दिए गए हैं। कुल मिलाकर 2.87 करोड़ लोगों ने वित्त वर्ष के लिए आयकर रिटर्न दाखिल किया। इनमें से 1.62 करोड़ ने कोई कर नहीं दिया। इस तरह करदाताओं की कुल संख्या 1.25 करोड़ रही, जो उस समय देश की 123 करोड की आबादी का लगभग एक प्रतिशत बैठता है।